April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में चल रही इंटर की प्रायोगिक परीक्षा ।/रिपोर्ट नवनीत कुमार

महुआ में चल रही इंटर की प्रायोगिक परीक्षा
महुआनवनीत कुमार
महुआ के विभिन्न कॉलेजों और उच्चतर विद्यालयों में इंटर की प्रायोगिक परीक्षा कोविड असुरक्षा के बीच शुरू हुई। यहां विभिन्न विद्यालयों में कोविड को नजरअंदाज करते हुए परीक्षा ली गई। यहां विद्यालयों में उपस्करों की कमी के कारण एक बेंच पर एक विद्यार्थी की जगह कई विद्यार्थियों को बैठाकर परीक्षा लेना मजबूरी बना।
महुआ के अक्षयवट राय कॉलेज, निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा के अलावा वैशाली उच्चतर विद्यालय महुआ, प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर विद्यालय महुआ, उच्चतर विद्यालय सिंघाड़ा, हरपुर मिरजानगर आदि स्थानों पर प्रायोगिक परीक्षा शुरू हुई। वैशाली विद्यालय महुआ के प्रभारी प्राचार्य डॉ राम बालक राय ने बताया कि यहां दो पालियों में परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा के प्रथम दिन रसायन शास्त्र के लिखित प्रैक्टिकल परीक्षा ली गई। उन्होंने बताया कि 120 छात्र-छात्राओं ने रसायन शास्त्र की लिखित प्रैक्टिकल परीक्षा दी। यहा संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर को भी टैग किया गया है। उक्त विद्यालय के छात्र छात्राओं की परीक्षा 13 जनवरी को ली जाएगी। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की भीड़ हो रही है। इस बीच यहां स्कूलों में उनका टीकाकरण भी हो रहा है। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं की भीड़ से विद्यालय गुलजार हो रहा है। इधर कोविड-19 को देखते हुए विद्यालयों में लापरवाही भी देखी जा रही है। एक बेंच पर जहां एक परीक्षार्थी को ही बैठाना है। वहां 3 से 4 परीक्षार्थी बैठाए जा रहे हैं। इस तरह की स्थिति सभी विद्यालयों में है। बताया जा रहा है कि उपस्कर और शिक्षकों की कमी के कारण इस तरह की नौबत आ रही है। परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षार्थी मास्क लगाकर आते हैं। जबकि कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें के पास मास्क नहीं होने कारण वे इसी तरह परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.