April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से जुड़े किसानों ने नीलगाय के आतंक से मुक्ति सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन पातेपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा./रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से जुड़े किसानों ने नीलगाय के आतंक से मुक्ति सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन पातेपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा.
किसान संगठन के प्रदेश कमेटी के सदस्य ललित कुमार घोस के नेतृत्व में किसान संगठन से जुड़े संजीत कुशवाहा , सुबोध कुमार , सच्चु भगत , विजेंद्र कुमार , विजय कुमार, मोहम्मद निजामुद्दीन ,भोला यादव सहित अन्य किसानों ने नीलगाय के आतंक से मुक्ति एवं किसानों को फसलों को हो रही बर्बादी पर रोक लगाने की मांग की , इसके अलावा सभी किसानों को पैक्स के सदस्य बनाए जाने , वाढ से क्षतिग्रस्त हुए सड़कों का निर्माण एवं सरकार द्वारा निर्धारित बस किराया लागू कराने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन सौंपने के बाद श्री घोष ने कहा कि पातेपुर ही नहीं पूरे जिले के किसान नीलगाय के आतंक से परेशान है. किसान मेहनत एवं खर्च कर फसल को उगाते हैं जिसे नीलगाय बर्बाद कर रही है. पहले किसानों की कमर बाढ़ एवं ओलावृष्टि के कारण टूट चुकी है, अब नीलगाय उन्की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं इस पर रोक लगाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.