पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट। सेवा पुर्व प्रशिक्षित शिक्षक संघ वैशाली की प्रखंड इकाई पातेपुर की विशेष बैठक श्रीरामचंद्र उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित हुई। संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंहा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से महासचिव अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, रमेश कुमार सिंह, रामानंद सिंह, विनोद कुमार,पुनम कुमारी,संजीत कुमार, राजकुमार चौधरी, कुशेश्वर कुमार, योगेन्द्र गीरी आदि उपस्थित थे। बैठक में सेवा पुर्व प्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन निर्धारण ग़लत होने के कारण आपत्ति जताते हुए शिक्षकों के द्वारा शिक्षा मंत्री,शिक्षा निदेशक,अपर मुख्य सचिव, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पातेपुर को पत्र लिखकर अवगत कराया कि पातेपुर प्रखंड अंतर्गत नियोजित सेवा पुर्व प्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन निर्धारण में गलत किया गया है। बताया गया है कि पे फिक्सेशन स्लिप अंदर रेजुलेशन संख्या 1157 दिनांक 12,11,2021 के अनुसार सुधार करते हुए 1,4,2021 को 24190 होना चाहिए। रेविसिड बेसिक पे 1,4,2021 को पंद्रह प्रतिशत होने के बाद 27820 ,रेविसिड बेसिक पे 1,1,2022, को 28660 निर्धारण होना चाहिए जो नहीं हुआ है सेवा पुर्व प्रशिक्षित शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के साथ ही सभी वरिय विभागीय अधिकारियों को आवेदन देकर वेतन निर्धारण में ग़लत होने की आपत्ति दर्ज कराई है।