April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कोरोना के दूसरा डोज ससमय लेने वाले को केयर इंडिया ने किया सम्मानित ।/ रिपोर्ट सुधीर मालाकार

कोरोना के दूसरा डोज ससमय लेने वाले को केयर इंडिया ने किया सम्मानित । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।।                                                  महुआ( वैशाली) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ में केयर इंडिया द्वारा ससमय कोरोना का दूसरा डोज लेने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।एक सादे समारोह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी के अलावा प्रकाश कुमार, इंद्रजीत कुमार, संजीव पांडे, आफताब आलम ,श्याम कुमार ने लकी ड्रा विजेताओं को सम्मानित किया। पुरस्कारों में गैस चूल्हा, कुकर, कंबल आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद लैब टेक्नीशियन इंद्रजीत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की सलाह हर व्यक्ति को दिया जा रहा है ।समय पर लोगों से कोरोना के टीका लेने की आग्रह की जा रही है ।आज हर आदमी कोरोना की गंभीर अनहोनी घटना को देखते हुए लोगों में जागरूकता देखी जा रही है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि हमेशा मास्क का प्रयोग करें ,सैनिटाइजर से हाथ को बार-बार धोए, भीड़ भाड़ वाले इलाकों में नहीं जाए , आपने को दूसरे से अलग करके रखें ।जिस हिसाब से एक बार पुनः कोरोना ने कोहराम मचाई है, अगर इस में सावधानी नहीं बरती गई तो कोई भी इसका इसके चपेट में आ सकता है। सावधानी ही इसका बचाव है ।लकी ड्रा विजेता खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमने कोरोना जैसी जंग को हराने के लिए समय पर दूसरा डोज का टीका लगवाया ताकि कोरोना हमसे दूर रहे। हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए हमें कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा ,तभी हम इस महामारी पर काबू पा सकेंगे अन्यथा नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.