April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वरिष्ठ पत्रकार गुरु दयाल शास्त्री के निधन से पत्रकारों एवम प्रतिनिधियों में शोक की लहर। रिपोर्ट नागेंद्र कुमार /सुधीर मालाकार ।

वरिष्ठ पत्रकार गुरु दयाल शास्त्री के निधन से पत्रकारों एवम प्रतिनिधियों में शोक की लहर। रिपोर्ट नागेंद्र कुमार /सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) अनुमंडल पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार एवम महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब के संस्थापक में एक एवम वरिष्ट संरक्षक हम सब के गार्जियन गुरु दयाल शास्त्री के आकस्मिक निधन से जो पत्रकारिता जगत को जो क्षति हुई है ,उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है ।महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब के अध्यक्ष मजहर हसन एवम क्लब के महासचिव नागेन्द्र राय समेत सभी पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व शास्त्री जी तीन दशक तक पत्रकारिता के क्षेत्र में जो अमित छाप छोड़ी है, वह सभी पत्रकारों के लिए प्रेरणा दायक है ।महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब के महासचिव नागेन्द्र राय ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते कहा कि शास्त्री जी के निधन से पत्रकारिता में जो रिक्त हुआ है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही होने वाली है ।महुआ अनुमंडल क्षेत्र के तीन ऐसे विभूति पत्रकारिता में जो अपनी लेखनी के माध्यम से जो पहचान बनाये उन्हें निधन से पत्रकार मर्माहत है ।बताते चले कि चर्चित पत्रिका तापमान के उप संपादक गोरौल निवासी अरविंद कुमार झा दो दिन पूर्व ही स्वर्ग सिधारे सदमा अभी मिटा भी नही था कि एक और स्तम्भ गुरु दयाल शास्त्री के निधन से गहरा सदमा पहुँचा है।इससे पहले एक वरिष्ट पत्रकार सिघाड़ा निवासी बलिराम बाबू के निधन ने भी झकझोर कर रख दिया है ।शास्त्री जी,अरविंद झा के एक सप्ताह के अंदर दो वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई है ।उनके निधन पर महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब के अध्यक्ष मजहर हसन,महासचिव नागेन्द्र राय,संरक्षक मोहन कुमार सुधांशु के अलावे रमेश प्रसाद सिंह,संतोष वर्मा,नवनीत कुमार,संजय झा,कौशल किशोर सिंह,राहुल कुमार,सुधीर कुमार,अरुण श्रीवास्तव,मो एहतेशाम,गोपाल कुमार,रंजीत कुमार,अभिषेक आनंद,देवेंद्र कुमार राय ,रत्नेश शर्मा,ब्रजेश,प्रभात ठाकुर,सुनील चौधरी,अमरेश कुमार शर्मा,पी भी प्रशांत,सुधीर झा,विजय झा,शैलेन्द्र पांडेय,संजीव कुमार,उमेश कुमार विप्लवी,वरिष्ठ पत्रकार राम नाथ विद्रोही,नरेंद्र कुमार सिंह,सत्येंद्र सिंह,नवीन कुमार सिंह सुधीर कुमार मालाकार ,प्रभंजन मिश्रा,प्रशांत कुमार,पत्रकारों के अलावे अन्य जन प्रतिनिधियों में शोक व्यापत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.