April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मकर संक्रांति पर खरीदारों की भीड़ से महुआ बाजार जाम /रिपोर्ट नवनीत कुमार

मकर संक्रांति पर खरीदारों की भीड़ से महुआ बाजार जाम
जाम पर काबू पाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, दिन भर जाम से महुआ बाजार में रेंगती रही गाड़ियां
महुआ। नवनीत कुमार
मकर संक्रांति की खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़ के कारण गुरुवार को महुआ बाजार कशमकश हो गया। बाजार में इस कदर खरीदारों की भीड़ उमड़ी की लोग जहां के तहां ठहर गए। जाम के कारण यहां दिनभर गाड़ियां रेंगती रही। लोगों को बाजार से निकलने में पसीने छूट गए।
जाम गांधी स्मारक, बच्चन शर्मा स्मारक, गोला रोड, पातेपुर रोड, समस्तीपुर रोड, थाना चौक, देसरी रोड के पुराना बाजार में बनी रही। जाम का मुख्य कारण मकर संक्रांति पर खरीदारों की उमड़ी भीड़ बनी। इस बीच विभिन्न दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे ही चलती फिरती दुकानें छान देने के कारण जगह संकीर्ण हो गई। जिसके कारण जाम लगना स्वाभाविक स्वाभाविक हो गया। यहां बाजार में तिलकुट, लाई, दही, चुरा, भूरा, सब्जियां सहित विभिन्न सामानों की दुकानें जगह-जगह छंन गई थी। जिसे लोग खरीदारी कर रहे थे। यहा जगह संकीर्ण पड़ने से जाम का नजारा बन रहा था। गांधी चौक से लेकर थाना चौक तक तो लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा था। जाम इस कदर लगी थी कि बाइक वाले जहां के तहां ठहर गए। वह जाम को बेधकर निकलना तो चाह रहे थे लेकिन कोई चारा नहीं चल रहा था। यहां गाड़ियों की ऐसी गुत्थमगुथी हुई कि उसे निकालने में प्रशासन के पसीने छूट गए। जाम को छुड़ाने के लिए कुछ स्थानीय युवा तो आए पर स्थिति को भापकर वे बैरंग लौट गए। इधर जाम से निकलने में तेजी कर रहे वैसे बाइकरों को और परेशानी बढ़ गई जब वे गाड़ियों की गुत्थमगुथी में फंस गए। हालांकि थाने से कुछ जवानों को भेजा गया और उन्होंने करीब मशक्कत कर गाड़ियों को निकलवाना शुरू किया। जिससे लोग धीरे धीरे खिसकने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.