April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संक्रांति को लेकर सब्जियों के भाव में इजाफा/ रिपोर्ट नवनीत कुमार

संक्रांति को लेकर सब्जियों के भाव में इजाफा
प्याज सहित मसाले के भाव में भी व्यापक गर्मी, सब्जियों में बांतर कहा जाने वाला कोहरा गुमान पर, बिक रहा 40 रुपए किलो
महुआ। नवनीत कुमार
मकर संक्रांति को लेकर सब्जियों के भाव में भारी इजाफा हुआ है। संक्रांति को लेकर इसकी मांग बढ़ने पर हर सब्जी पर प्रति किलो 10 से 15 रुपय की बढ़ोतरी हुई है। वही प्याज मसाले के भाव में भी व्याप्त गर्मी आई है।
यहां विभिन्न हाट बाजारों में सब्जियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सब्जियों की मांग को देखते हुए विक्रेताओं ने भी कीमत चढ़ा दी। यहा सभी सब्जियों पर 10 से 15 रुपय प्रति किलो का इजाफा रहा। लोगों ने बताया कि मकर संक्रांति पर सब्जियों का ही महत्व होता है। प्रतेक घर में 5 से भी अधिक प्रकार की सब्जियां बनाई जाती है। इस संक्रांति पर लोग घर में हर प्रकार की सब्जियां खरीद कर ले जाते हैं। मंहगाई के बावजूद लोग सब्जियों की खरीदारी कर रहे हैं। अभावग्रस्त लोग किलो के बजाय पावव में ही सही पर सभी प्रकार की सब्जियां की खरीदारी कर घर जा रहे हैं। महुआ इलाका सब्जी उत्पादन में अग्रणी होने के बावजूद यहां इसकी मंहगाई लोगों को कमर तो रखी है। यहां से हरी सब्जियां इस समय कई शहरों में भेज जाती है। महुआ के परसौनिया गुदरी हाट से प्रतिदिन 10 ट्रक सब्जियां विभिन्न शहरों के लिए जाती है। यहां विभिन्न जगहों से व्यापारी आकर हरी सब्जियों की खरीदारी करते हैं। महुआ इलाका सब्जी उत्पादन में अग्रणी मानी जाती है। इस बार बाढ और बारिश के कारण जल जमाव से सब्जियों की खेती कम हो पाई है। जिसे इसकी कीमत में इजाफा हुई है। स्थानीय किसानों के द्वारा उगाए गए सब्जियां कम पड़ने के कारण बाहर से भी यह मंगाई जा रही है। बताया जा रहा है कि सब्जियों की किमत में बीते दो दिनों से उछाल आई है।
कौन सब्जी पूर्व और अभी के भाव किलो में:
सब्जी पूर्व अभी कोहरा 10 40 आलू 15 20 बैगन 20 30 टमाटर 20 30 गोभी 25 35 पत्ता गोभी 15 25 सेम 20 30 मटर छीमी 30 40 कद्दू 10 20 मूली 05 10
केला बतीसा 20 दर्जन 30 प्याज 25 40

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.