नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख के द्वारा गणेश राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जन प्रतिनिधि मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया/रिपोर्ट मोहम्मद एहतेशाम पप्पू
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट। पातेपुर प्रखण्ड की नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख के द्वारा गणेश राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जन प्रतिनिधि मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता व पूर्व विधान पार्षद सह को ऑपरेटिव के अध्यक्ष विशनदेव राय, विशिष्ट अतिथि पातेपुर पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी,प्रमुख संघ जिला अध्यक्ष मुन्ना राय के अलावे प्रखण्ड के सभी मुखिया,जिला पार्षद,पंचायत समिति सरपंच,पैक्स अध्यक्ष समेत प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। उपस्थित गणमान्य और जन प्रतिनिधियों को प्रमुख रेणु देवी, प्रमुख पति व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, उनके पुत्र युवा नेता पंकज कुमार यादव ने अंग वस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रमुख पति सह व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, उप प्रमुख विमला देवी, मुखिया सह मुखिया संघ प्रखण्ड अध्यक्ष, दिलीप कुमार सिंह,राजू चौधरी,मुखिया पति कुन्त लाल साह, मुखिया मोहम्मद सज्जाद,सिपाही सहनी,विनोद सहनी,गौतम राम,उत्तम कुमार,सुंदेश्वर पासवान,वीरेंद्र कुमार राय,जीवछ राय,विनोद साह,राम इकबाल चौरसिया,मुखिया संघ उपाध्यक्ष राम प्रवेश राय,सचिव शिव कुमारी देवी, ,गरीब नाथ आलोक, कपालेश्वर राय, राजेश पासवान आदि मुखिया के अलावे प्रखण्ड उप प्रमुख पुत्र सह पूर्व मुखिया रविन्द्र राय, उर्फ बबलू , पूर्व प्रमुख राज नारायण राय,राजद नेता सीता राम राय,पैक्स अध्यक्ष आराधना देवी, सुनील कुमार, रामप्रवेश कुशवाहा,दिलीप सिंह,पंकज कुमार राय आदि के साथ ही प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधि मिलन सह सम्मान समारोह में भाग लिए।पूर्व विधान पार्षद सह को ऑपरेटिव के अध्यक्ष विष्णुदेव राय ने इस अवसर संबोधित करते कहा कि गणेश राय ने मिलन समारोह कर प्रखण्ड के सभी प्रतिनिधियों को एक साथ लाने का प्रयास सराहनीय है।