मुखिया प्रत्याशी पति रंजीत राय को गोलियों से छलनी के बाद पटना के आई जी आई एम एस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।/रिपोर्ट मोहम्मद एहतेशाम पप्पु
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट। के बलीगांव थाना क्षेत्र के वस्ती खोआजपुर गांव में बाइक सवार अपराधियो द्वारा अपने दालान पर बैठे मुखिया प्रत्याशी पति रंजीत राय को गोलियों से छलनी के बाद पटना के आई जी आई एम एस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। रंजीत राय की इलाज के दौरान मौत की जानकारी मिलते ही घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महुआ ताजपुर मार्ग के बहुआरा शिव मंदिर के समीप सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह बलीगांव थाना क्षेत्र के वस्ती खोआजपुर गांव निवासी रंजीत राय की इलाज के दौरान पटना में हुई मौत की जानकारी लोगो को मिलते ही सैंकड़ो की संख्या में लोग सड़क पर आ गए तथा महुआ ताजपुर मार्ग को बहुआरा शिव मंदिर के पास सड़क पर टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के बाद महुआ ताजपुर मार्ग पर जाम स्थल के दोनो ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची बलीगांव थाने की पुलिस को लोगो ने खदेड़ दिया। लोगो का आरोप था कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नही की है। बलीगांव पुलिस को खदेड़े जाने के बाद मौके पर पातेपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार, तीसीऔता थानाध्यक्ष प्रभुनाथ यादव तथा बलीगांव थाने के तमाम पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची की लोग आक्रोशित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। लोगो का आक्रोश देख कर पुलिस अपना कदम पीछे करने में ही भलाई समझी। इस मामले में आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नही की है। रविवार को रंजीत राय के मौत के बाद सड़क जाम होने पर पुलिस पहुंची है। जिससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दो बार खदेड़ दिया। बताते चलें कि छः दिन पहले बाइक सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने रंजीत राय को बस्ती खोवाजपुर गांव में चार गोली मारकर फरार हो गए थे उस दिन से घायल का इलाज पटना में चल रहा था, रविवार की अहले सुबह घायल की मौत हो गई थी घायल की मौत की खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए थे रविवार की संध्या घायल का शव पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो गए एवं महुआ ताजपुर रोड को बहुवारा में जाम कर दिया एवं मौके पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने हमलावर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम था।