April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन पातेपुर एवं वैशाली विधायक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

पातेपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन पातेपुर एवं वैशाली विधायक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट फोटो

पातेपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख उप प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन स्थानीय विधायक एवं वैशाली के विधायक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर बीडीओ एवं सीओ ने दोनों विधायक एवं नवनिर्वाचित प्रमुख एवं उप प्रमुख को बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पातेपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्वाचित प्रमुख एवं उप प्रमुख के कार्यालय का उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान तथा वैशाली के जदयू विधायक सिद्धार्थ पटेल उर्फ चुन्नू पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ने सर्व प्रथम नवनिर्वाचित प्रमुख रेणु देवी एवं उप प्रमुख विमला देवी को बधाई दी तत्पश्चात श्री पटेल ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं लोगो को संबोधित करते हुए कहा की पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर सरकार के सभी योजनाओं को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी प्रमुख एवं उप प्रमुख की है। जनता के विकाश की जिम्मेदारी को बखूबी संभालते हुए क्षेत्र का विकाश करना प्रमुख एवं उप प्रमुख मिलकर करेंगे। वही मौके पर मौजूद पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन ने प्रमुख तथा उप प्रमुख को बधाई देते हुए कहा कि जनता द्वारा संवैधानिक पद पर चुने जाने के बाद किसी भी नेता या जनप्रतिनिधि को चुनावी पक्ष एवं विपक्ष से ऊपर उठकर जनहित में सबका साथ सबका विकाश के सिद्धांत पर काम करने की आवश्यकता है। श्री रौशन ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता का सेवक होता है मालिक नही। इस मौके पर पातेपुर की पूर्व विधायिका प्रेमा चौधरी, प्रमुख पति गणेश राय, जदयू जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह, अशरफी सिंह कुशवाहा, पुर्व उप प्रमुख पिंटु राय, पूर्व प्रमुख पुत्र पंकज कुमार उर्फ चिंकू राय, पूर्व प्रमुख रंजू देवी, प्रमुख पुत्र पंकज यादव, उप प्रमुख पुत्र रविन्द्र राय उर्फ बबलू, रामनाथ पटेल, चंद्र दीप पासवान, मुखिया दिलीप सिंह, जिबछ राय, गरीब नाथ आलोक, राम इकवाल चौरसिया, शंकर पासवान, नवल राय, भीम राय, पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह, पंकज कुमार राय, ऋषिदेव राय, त्रिभुवन चौधरी, मनोज सिंह, सुभाष सिंह, मो0 सितारे, मो0 साजन, भाजपा नेता नरेश राय, धनेश मिश्रा, इंद्रजीत सिंह, सीताराम राय, मनीष राय समेत प्रखंड के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य, सरपंच समेत तमाम जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रमुख एवं उप प्रमुख कार्यालय के उद्घाटन समारोह में प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ प्रखंड मुख्यालय में जुटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.