April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख के सौजन्य से पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने गरीबों के बीच कम्बल वितरण किया। पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख के सौजन्य से पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने गरीबों के बीच कम्बल वितरण किया।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

पातेपुर की नवनिर्वाचित प्रमुख के सौजन्य से पूर्व विधायिका प्रेमा चौधरी के द्वारा गरीबो असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया।कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लगभग एक दो सौ से अधिक गरीब गुरबाओ के बीच बढ़ती ठंढ को देखते हुए प्रमुख के द्वारा कम्बल वितरण किया गया।
बुधवार को पातेपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड के नवनिर्वाचित प्रमुख रेणु देवी, उनके पति सह व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय के सौजन्य से पातेपुर के पूर्व विधायिका प्रेमा चौधरी के द्वारा लगभग दो सौ से अधिक गरीब असहाय लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित पुर्व विधायिका प्रेमा चौधरी ने प्रमुख रेणु देवी तथा उप प्रमुख विमला देवी को बधाई देते हुए कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में क्षेत्र के विकाश में प्रमुख एवं उप प्रमुख का अहम रोल है। खासकर सामाजिक स्तर पर क्षेत्र के विकाश कार्यो में प्रमुख के अहम योगदान की चर्चा करते हुए विधायिका ने कहा कि नए प्रमुख के रूप में पातेपुर के विकाश को एक नई गति मिलेगी। एवं महिला सशक्तिकरण में और बढावा मिलेगा। इस मौके पर अशरफी सहनी, बबलू चौधरी, पप्पू कुशवाहा, धर्मवीर कुमार, पंकज कुमार, दिलीप पासवान, विंदेश्वर राय, अशोक राय, लक्ष्मी साह, मो0 एहशान, नीरज मिश्रा समेत सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.