पातेपुर बाजार स्थित श्रीराम चंद्र उच विधालय परिसर में विधालय के संस्थापक सह प्राचीन राम जानकी मठ के तत्कालीन मठाधीश प्रम पुजय श्री श्री 1008 महंत श्रीराम चंद्र दास जी महराज दादा गुरु की पुण्यतिथि समारोह आयोजित कर मनाई गई । राम-जानकी मठ के मठाधीश महंत विशमोहन दास जी महराज के द्वारा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उनके बाद भारी संख्या में संत महंतों के साथ ही आम व खास लोगों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। समारोह मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख रेणु देवी , व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, विशिष्ट अतिथि पातेपुर बीडीओ मनोज कुमार राय,सीओ मुन्ना प्रसाद, थानाध्यक्ष रामाशंकर कुमार, के साथ ही जगन्नाथ चौधरी,श्री राम चन्द्र उच माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्याम प्रसाद सिंह , लक्ष्मण सिंह, राजकुमार चौधरी, मोहम्मद छोटे,निशु ठाकुर पिंटु राय, बिंदेश्वर राय,सनोज पासवान, बैजनाथ पासवान, राजकुमार सिंह, शिवशंकर साह, राजीव कुमार, कुंदन शर्मा, आदि ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने महान विभूति श्री दादा जी गुरु जी महराज के द्वारा किए गए कृत्य दोवरा प्रकाश डालते हुए कहा गया कि गुरु जी महराज के द्वारा किये गये कार्य को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने ने सभी वर्गों के लिए सभी क्षेत्रों में महानतम कार्य किया अब सभी को चाहिए कि उनके बताए मार्ग पर चलें एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को और बढावा दें।