April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व सरपंच की अज्ञात चोरों द्वारा बाइक की चोरी का मामला प्रकाश में आया है।/रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर बाजार स्थित लगने वाली रोजाना हाट से सैदपुर डुमरा पंचायत के पूर्व सरपंच की अज्ञात चोरों द्वारा बाइक की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने पातेपुर थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई है।

इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा गांव निवासी पूर्व सरपंच विंदेश्वर राय ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि गुरुवार की शाम गांव के ही बलबंत सहनी द्वारा उनका बाइक स्पेलेंडर प्लस लेकर पातेपुर बाजार स्थित लगनेवाली हाट से सब्जी खरीदने आया था। उसके बाइक को श्री राम चन्द्र हाई स्कूल के समीप खड़ा कर हाट से सब्जी खरीदने गया। सब्जी खरीदकर जब वापस अपने बाइक के पास आया तो देखा कि उसका बाइक गायब था। काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नही चलने पर बाइक के मालिक बिंदेश्वर राय ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी कर लेने की प्राथिमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से मोटरसाइकिल बरामद कराने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.