पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट। पातेपुर के तीसीऔता हाइ स्कूल मैदान में तीसीऔता प्रीमियर लीग सीजन 2 का चौथा मैच सोनपुर तथा पातेपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मैच देखने के लिए मैदान में हजारों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मैच का आनंद लेने के लिए लगातार डटे रहे।
तीसीऔता प्रीमियर लीग सीजन 2 के चौथे दिन हुए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनपुर की टीम ने 16 ओवर में अपना 8 विकेट खोकर 167 रन बनाया। जबाब में खेलने उतरी पातेपुर की टीम ने शुरुआती दौर में अच्छा प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश की परंतु मात्र 66 रन बनाकर पातेपुर की टीम ऑल आउट हो गई।इस तरह सोनपुर की टीम ने पातेपुर की टीम को 100 रनों से हरा दिया। सोनपुर टीम के खिलाड़ी राजा ने शतकीय पारी खेलते हुए 102 रन बनाकर टीम को जीता दिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब सोनपुर टीम के खिलाड़ी राजा को टूर्नामेंट के व्यवस्थापक अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह द्वारा दिया गया।