तथ्य छुपाने को लेकर नवनिर्वाचित मुखिया पर कोर्ट में याचिका दाखिल मामला महुआ के कन्हौली बिशनपरसी पंचायत का महुआ। नवनीत कुमार पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई तत्वों को छुपाकर नामांकन दाखिल करने वाले मुखिया पर निकटतम प्रत्याशी द्वारा कोर्ट में याचिका दायर किया गया है। बताया गया है कि नवनिर्वाचित मुखिया ने अपने नामांकन पत्र में कई तथ्यों को छुपाकर प्रशासन को बरगलाने का काम किया है। यह वाक्या महुआ प्रखंड की कन्हौली विशनपरसी पंचायत की है। पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रत्याशी मनोज कुमार ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए नवनिर्वाचित मुखिया पर कई तथ्य छुपाने का आरोप लगाया है। उन्होंने याचिका में लिखा है कि नवनिर्वाचित मुखिया द्वारा जाति प्रमाण पत्र, जन्मतिथि को गलत बताया गया है। साथ ही कई अपराधिक मुकदमा का भी जिक्र नहीं किया गया है। बताया गया है कि नवनिर्वाचित मुखिया दिलीप पासवान जाति प्रमाण पत्र में गांव का नाम गलत बताया है। वही कई अपराधिक मुकदमों का को भी छुपाया है जो पंचायती राज अधिनियम के विरुद्ध है। उस मामले में वे निर्वाचित मुखिया पर उचित करवाई करने की मां की है।