महुआ के मिर्जानगर मध्य विद्यालय पर मनी स्वतंत्रता सेनानी स्व ब्रजनंदन प्रसाद सिंह की 8 वी पुण्यतिथि महुआ। नवनीत कुमार अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्व ब्रजनंदन प्रसाद सिंह की 8वी पुण्यतिथि मिर्जानगर स्थित मध्य विद्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर कृतज्ञ लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। पुण्यतिथि के मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित लोगों ने कहा कि महुआ के मिरजानगर निवासी स्व ब्रजनंदन प्रसाद सिंह 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो की लड़ाई में महती भूमिका निभाई थी। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। वह विभिन्न जगहों पर अंग्रेजों से लोहा लिया और कई बार जेल गए। अंग्रेजों की यातनाएं सहने के बावजूद वे आजादी की लड़ाई में आगे रहे। यहां मौके पर उपस्थित मुखिया रिमझिम देवी के पति गनौर सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सरपंच राजकुमारी देवी, नवीन कुमार, बासुदेव प्रसाद सिंह आदि ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही मध्य विद्यालय मिर्जानगर के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी स्वतंत्रता सेनानी को याद कर उन्हें नमन किया। यहां उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए लोग की भीड़ जुटी। बताया गया कि कोविड के कारण इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। यहां कोविड नियम का पालन करते हुए लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दी।