लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने दिवंगत पत्रकार गुरुदयाल शास्त्री को दी श्रद्धांजलि । रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के हिंदी दैनिक “आज” के वरिष्ठ पत्रकार गुरुदयाल शास्त्री के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान ने स्वर्गीय शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।परिजनों से मिल उन्हें ढाढस बंधाया पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के सरकार और बहुत दिनों तक नहीं चलने वाली है ।जिस प्रकार भाजपा जदयू के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है, लगता है आने वाले समय में मध्यवर्ती चुनाव संभावित है । बिहार में हो रही घटनाओं पर कहा की बिहार के मुख्यमंत्री शराबबंदी की राग अलाप रहे हैं, वहीं आए दिन बिहार में जहरीली शराब पीने से लोग काल के गाल में समा जा रहे हैं एक बार भी मुख्यमंत्री इस पर अपना बयान नहीं देते ।सिर्फ उनको कुर्सी की बचाने की चिंता है। यूपी चुनाव पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ कर अपना किस्मत आजमाएगी ।बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव पर कहा कि हमारी पार्टी अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ।इस अवसर पर लोजपा के महुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय सिंह, छात्र लोजपा के जिला अध्यक्ष श्रीकांत पासवान, गीता कुशवाहा, दिनेश पासवान ,सनोज पासवान, दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय शास्त्री के बड़े भाई जदयू नेता सुरेंद्र पासवान शास्त्री, इनके पुत्र राजेश कुमार, मुकेश कुमार के अलावे क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। दूसरी तरफ चिराग पासवान चेहरा कला प्रखंड के मंसूरपुर हलैया निवासी रंजीत पासवान की मां के श्राद्ध कर्म में भी भाग लिया ।