पातेपुर प्रमुख एवं उप प्रमुख के निर्वाचित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन । रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार । पातेपुर (वैशाली) प्रखण्ड के महथी पैक्स अध्यक्ष आराधना देवी पति दिलीप कुमार सिंह द्वारा नव निर्वाचित प्रखण्ड प्रमुख, उप प्रमुख एवम पंचायत समिति को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पातेपुर के महथी में नव निर्वाचित प्रखण्ड प्रमुख रेणु देवी पति गणेश राय, उप प्रमुख विमला देवी,उनके पुत्र रविन्द्र राय उर्फ बबलू सहित पंचायत समिति ,पैक्स अध्यक्ष एवम मुखिया को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित ।इस अवसर पर प्रमुख रेणु देवी,उप प्रमुख विमला देवी,समिति सदस्य लाल परी देवी,अविनाश कुमार उर्फ बबलू,संजय कुमार उर्फ भीम,अरविंद राय,मोहन कुमार पासवान,अर्चना देवी पति मोहन कुमार अमर ठाकुर अविनाश कुमार बबलू,समेत 28 समिति सदस्यों के अलावे स्थानीय मुखिया विनोद सहनी ,नीरपुर मुखिया पति सह पूर्व उप प्रमुख मुकेश कुमार उर्फ पिंटू यादव ,पूर्व मुखिया ललित राय,मुखिया पति मनीष राय,मुखिया सिपाही सहनी,सहित अन्य लोग सम्मान समारोह में शामिल हुए । .इस अवसर पर रमेश प्रसाद सिंह,पूर्व मैनेजर, संजय कुमार,जितेंद्र झा,एवम अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।