बिहार में अपराधियों का बोलबाला :आलोक मेहता ।रिपोर्ट नागेंद्र कुमार /सुधीर मालाकार । पातेपुर ( वैशाली ) विधानसभा क्षेत्र के बलीगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत 10 दिन पहले अपराधियों ने सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत राय को गोली मार घायल कर दिया । जिसका पटना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था ,3 दिनों के बाद मौत हो गई ।मृतक रंजीत राय के परिवार से पूर्व मंत्री व विधायक आलोक कुमार मेहता मिलने पहुंचे ।मौके पर एसपी से बात कर अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही । घटना के दिन रोड जाम में निर्दोष लोगों को सरकारी कार्य में बाधा का 25 लोगों पर एफ आई आर वापस लेने की मांग की। पूर्व मंत्री आलोक मेहता के साथ महुआ डीएसपी भी घटनास्थल मौजूद थे। मौके पर युवा राजद के प्रदेश महासचिव गुड्डू यादव, पूर्व प्रमुख राजनारायण राय ,धर्मेंद्र यादव ,मो अनूठे, सीताराम राय सहित राजद के अन्य नेता , कार्यकर्ता एवम ग्रामीण मौजूद थे ।पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के शासन काल मे अपराधी बेलगाम हो गया ।पूरे बिहार में अपराधियों का बोलबाला है।चारों तरफ लूट, हत्या ,अपहरण की घटना घटती रहती है, किंतु अपराधियो को पकड़ने के बदले पुलिस को सिर्फ शराब खोज्वाने में लगी रहती है। शराब बंदी की ढिढोरा पीटने वाले नीतीश की शराब बंदी कहाँ है? पहले से ज्यादा शराब बिक रहा है ।जहरीली शराब से अब तक सैंकड़ों लोगों की जान जा चुकी है । बिहार की प्रशासन निर्दोषों को फंसाने में लगी हुई है।