सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने दी दिवंगत पत्रकार गुरुदयाल शास्त्री को श्रद्धांजलि ।रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ( वैशाली) अनुमंडल क्षेत्र के वरिष्ठ दैनिक “आज “के पत्रकार स्वर्गीय गुरु दयाल शास्त्री श्रद्धांजलि समारोह में सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने पुष्पांजलि कर दी श्रद्धांजलि । तीन दशकों तक पत्रकारिता जगत के निर्विकार , वेदाग चेहरे वाले शिक्षाविद, साहित्यकार, दिवंगत गुरुदयाल शास्त्री ने अपनी लेखनी के बल पर समाज के हर तबके के दिलों दिमाग पर हमेशा हमेशा के लिए याद बने रहेंगे । पिछले कई वर्षों से बीमार रहने के बावजूद भी अपनी लेखनी से कभी मुंह नहीं मोड़ा। सामाजिक गतिविधियों में हमेशा अपने को बनाए रखा ,लेकिन जिंदगी की एक ऐसी भी घड़ी आई ,जिस दिन जिंदगी ने मुंह मोड़ लिया और सदा के लिए हम लोगों के बीच से स्वर्गीय शास्त्री रुखसत हो गए । उनकी याद में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में राजनीतिक हस्तियों में लोजपा (रामविलास )सुप्रीमो चिराग पासवान ,महुआ राजद विधायक डॉ मुकेश रोशन, पातेपुर विधायक लखेंद्र कुमार रोशन, पूर्व मंत्री उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता , कई पूर्व विधायक मंत्री विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के संवादाता, रिपोर्टर एवं छायाकार उपस्थित थे । श्रद्धांजलि देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ विद्रोही ,सुनील कुमार सिंह, विपिन कुमार, दिलीप कुमार, राजेश मिश्रा, सुधीर मालाकार, नागेंद्र कुमार राय ,रमेश कुमार सिंह राजनीतिक कार्यकर्ताओं में जदयू जिला महासचिव उमेश कुमार सिंह ,मनोज कुमार राय, उमेश कुशवाहा, अशोक कुमार चौधरी, वरुण पासवान ,अवधेश पासवान, लोजपा नेता श्रीकांत पासवान, राजद नेता आलोक भंडारी सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे ।