April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जदयू के संग्रह अभियान के शुभारंभ में जागेश्वर राय ने दिए सवा लाख /रिपोर्ट। नवनीत कुमार

जदयू के संग्रह अभियान के शुभारंभ में जागेश्वर राय ने दिए सवा लाख
महुआ। नवनीत कुमार
जदयू द्वारा संग्रह अभियान का शुभारंभ शनिवार को पटना के पार्टी कार्यालय में किया गया। इस अभियान के शुभारंभ में महुआ के पूर्व प्रत्याशी सह जदयू प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जागेश्वर राय ने सवा लाख रुपए दान में दिए। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को यह राशि ड्राफ्ट के द्वारा सौंपी।
संग्रह अभियान में जागेश्वर राय के द्वारा 1 लाख 11 हजार 111 रुपए देकर पार्टी के सदस्यों की हौसला अफजाई की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जदयू के द्वारा संग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया है इस अभियान के तहत पार्टी को अच्छा परिणाम मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी के खाते में दान के रुपए देकर उन्होंने हौसला अफजाई ही नहीं की है बल्कि लोगों को इस अभियान में आगे आने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने कहा कि जदयू निरंतर आगे बढ़ रही है। पार्टी के मुखिया नीतीश कुमार विकास पुरुष कहे जाते हैं और वह विकास को लेकर हमेशा गतिशील है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के अलावा अन्य सभी नेताओं को इसके लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.