हमलावर साढ ने वृद्ध को पटक-पटक कर मार डाला महुआ मुकुंदपुर में हुई घटना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा महुआ। नवनीत कुमार हमलावर साढ ने एक वृद्ध को पटक-पटक कर मार डाल। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना बीते शुक्रवार की शाम महुआ के मुकुंदपुर नगर परिषद वार्ड संख्या 11 में घटी। शनिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। मृतक 65 वर्षीय तेज नारायण पासवान महुआ मुकुंदपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 का रहने वाला था। वह मजदूरी और किसानी कर घर परिवार को चला रहा था। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार की देर शाम करीब 7:00 बजे के आसपास तेज नारायण पासवान लीज पर भूमि लेकर खेती कर रखें गेहूं की फसल को जब सांढ द्वारा चरते देखा तो वह उसे भगाने के लिए लाठी लेकर पहुंचा। इस बीच खूंखार साढ ने उसे घेर लिया और पटक-पटक कर मारना शुरू कर दिया। उसके चिल्लाने पर आसपास के कई लोग दौरे पर साढ ने आने वाले लोगों को भी खदेड़ दिया। सांस के द्वारा तेज नारायण पासवान पर जोरदार हमला किया गया। जिससे उनके दोनों पैर टूट गए। सीने पर खूर रख देने से काफी रक्तस्राव हो गया। कई अन्य जगह पर भी सिंग से चिर दिया जिससे काफी खून निकल गए। जिसके कारण वाह गंभीर स्थिति में घायल हो गया। हालांकि लोग उसे आनन-फानन में महुआ अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां से हाजीपुर रेफर कर दिया गया। हाजीपुर के बाद भी उसे पटना रेफर किया गया। जहां पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर शनिवार की सुबह उक्त वार्ड के पार्षद सत्येंद्र कुमार राय, पार्षद मंजू देवी के पति शंभू राय के अलावा तेज प्रताप यादब, बिगू राय, श्रीकांत यादव आदि काफी संख्या में लोग पहुंचे। पुलिस भी पहुंची और अपनी कागजु खानापूर्ति कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। उधर महुआ थाने के हुसैनीपुर में भी एक खूंखार सांढ ने 65 वर्षीय नागदेव राय को पटक-पटक कर मार डाला। सांढ से दो लोगों की हुई मौत पर चर्चा का बाजार गर्म है।