April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में समस्तीपुर ने मोकामा को 3 विकेट से पछारा/रिपोर्ट नवनीत कुमार

प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में समस्तीपुर ने मोकामा को 3 विकेट से पछारा
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ अनुमंडल के तिसीऔता मैदान में शनिवार को तीसीऔता प्रीमियम लीग सीजन- 2 का प्रथम सेमीफाइनल मोकामा और समस्तीपुर के बीच खेला गया। इस मैच में समस्तीपुर की टीम ने अपने विरोधी टीम मोकामा को 3 विकेट से पछाड़कर फाइनल में प्रवेश कर गई।
खेल काफी रोमांचक हुआ। जिसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ अंत अंत तक जमी रही। इस सेमी फाइनल के पांचवें मैच में मोकामा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस बीच इस टीम के खिलाड़ी बैटिंग करते हुए 16 ओवर में 150 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर टीम के खिलाड़ियों ने 15.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस तरह समस्तीपुर टीम को 3 विकेट से बढ़त मिली। विजेता टीम के खिलाड़ी उदय द्वारा 72 रन बनाकर नाबाद रहने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच के लिए खेल के आयोजक सह संयोजक मिंटू सिंह के पुत्र दिव्यम राज द्वारा पुरस्कृत किया गया। यहां मनीष कुमार सिंह के द्वारा कॉमेंट्री कर दर्शकों का खूब मन मोहा गया। खेल में मोकामा टीम के खिलाड़ियों का शुरुआत तो अच्छा प्रदर्शन रहा। लेकिन बाद में उनके बैट्समैन आए राम और गय राम साबित हुए। जिससे उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इधर समस्तीपुर टीम के खिलाड़ियों ने धुआंधार बैटिंग करते हुए लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते गए। मैच में अंपायरिंग इंजमाम और कुंदन कर रहे थे। जबकि स्कोरर राजा और अमरजीत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.