April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

तीसीऔता गांव में हुए दो पक्षो के बीच मारपीट की घटना में एक पक्ष के लोगो द्वारा गड़सा से हमला किये जाने से दूसरे पक्ष के महिला घायल हो गई।/रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर के तीसीऔता थाना क्षेत्र के तीसीऔता गांव में हुए दो पक्षो के बीच मारपीट की घटना में एक पक्ष के लोगो द्वारा गड़सा से हमला किये जाने से दूसरे पक्ष के महिला घायल हो गई। इस संबंध में घायल महिला ने तीसीऔता थाने में लिखित आवेदन देते हुए गांव के ही पांच लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।

घायल महिला थाना क्षेत्र के तीसीऔता गांव निवासी शेखर देवी की पत्नी मंजू देवी ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि गांव के ही लखेन्द्र भगत के अपने दो पुत्र राहुल भगत, रौशन भगत, पत्नी गीता देवी तथा उसके घर के एक अन्य सदस्य सीता देवी द्वारा एक मत बनाकर हत्या के उद्देश्य से हमला कर दिया।हमला के दौरान आरोपियों जान मारने की नीयत ने गडांसे से वार कर दिया जिसमें महिला मंजू देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तथा भाग कर अपनी जान बचाई. महिला को जख्मी हालत में मौके पर जुटे स्थानीय लोगो ने पातेपुर पीएचसी पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि उक्त आरोपियों ने मारपीट के दौरान उसके उसके कान से सोने का फूल तथा पास में रखे चार सौ रुपये छीन लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.