April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रमुख पुत्र युवा नेता ने पशुपालन पदाधिकारी से मिलकर किसानों को नीलगायों से निजात दिलाने की मांग की।/मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में लीलगाय को लेकर उत्पन भयावाह स्थिति को देखते हुए प्रमुख पुत्र युवा नेता ने पशुपालन पदाधिकारी से मिलकर किसानों को नीलगायों से निजात दिलाने की मांग की है।
प्रखंड प्रमुख रेणु देवी के पुत्र युवा नेता पंकज कुमार यादव ने प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी से मिलकर प्रखंड क्षेत्र के साथ ही बहुवारा पंचायत में नीलगायों के द्वारा किसानों के सभी फसलों को डकारने से अवगत करवते हुए इस से निजात दिलाने की मांग की है उन्होंने ने कहा कि पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के लोग कृषी पर ही आधारित हैं यहां के किसान कयी वर्षों से बाढ़ एवं सुखार की मार झेल रहे हैं महाजनों से कर्ज एवं व्याज पर किसान काफी मशक्कत के बाद खेती करतें हैं। उसके बावजूद प्रखंड क्षेत्र के किसानों की फसलों को नीलागाय डकार जा रही है जिससे किसानों की स्थिति दिनो दिन बद से बद्तर होती जा रही है। नीलगायों का आतंक प्रखंड क्षेत्र में इतना है की फसलों को डकारने के साथ ही पेड़ पौधों को भी डकार रहीं वहीं आए दिन लोग नीलगायों की ठोकर से घायल भी हो रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.