April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ट्रक के ठोकर से अधेर की हालत नाजुक महुआ। नवनीत कुमार

ट्रक के ठोकर से अधेर की हालत नाजुक
महुआ। नवनीत कुमार
सड़क पार कर रहे एक अधेड़ को ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोग आनन-फानन में निजी डॉक्टर के यहां ले गए जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। यह घटना महुआ ताजपुर सड़क के मालपुर में घटी।
मिली जानकारी के अनुसार मालपुर निवासी चंद्र मोहन राय सड़क पार कर रहे थे। इस बीच ताजपुर की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने संतुलन होते हुए उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दी। इस ठोकर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पैर, हाथ, सीना, कमर और सिर में चोट लगी है। पहले तो लोग उन्हें गंभीर अवस्था में स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया जहां स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। लोगों ने बताया कि उक्त चौक के पास अक्सर दुर्घटना हुआ करती है। भीड़ भार इलाका होने के बावजूद वाहन चालक द्वारा स्पीड पर लगाम नहीं लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.