गणतंत्र दिवस परेड एवं राष्ट्रगान का स्कूली बच्चों ने किया पूर्वाभ्यास । रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ( वैशाली) ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 73 वें गणतंत्र दिवस समारोह का परेड व राष्ट्रगान का पूर्वाभ्यास स्कूली बच्चों ने किया ।इस मौके पर महुआ अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे । परेड व राष्ट्रगान के लिए प्रखंड क्षेत्र के सूरतपुर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया । भाग लेने वाले मैं अनुष्का श्रीवास्तव ,छोटी, नैंसी प्रिया, निशा, सोनी ,काजल ,तनीषा ,नेहा, अनीशा ,अंकी सहित दर्जनों बच्चे शामिल थे ।इसकी जानकारी देते हुए आदर्श पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शंकर मालाकार ने बताया कि हमारे स्कूल के बच्चे राष्ट्रगान एवं परेड की सलामी का पूर्वाभ्यास किया, जो कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान महुआ में आयोजित ध्वजारोहण एवं झंडे की सलामी का नेतृत्व करेंगे। बच्चों के पूर्वाभ्यास के समय महुआ अनुमंडल अधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।