April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

“बालिका शिक्षा की स्थिति” विषयक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

“बालिका शिक्षा की स्थिति” विषयक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन। रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली) राइट टू एजुकेशन फोरम बिहार एवं जागो बिहार संस्थान, पातेपुर, वैशाली के संयुक्त तत्वाधान में बालिका शिक्षा दिवस के अवसर पर “बालिका शिक्षा की स्थिति” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । यह कार्यशाला पातेपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर ग्राम के उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित की गई ।कार्यशाला को विषय के विशेषज्ञों द्वारा परिभाषित किया गया। वक्ताओं ने कहा की शिक्षा हर व्यक्ति का एक बुनियादी अधिकार है ,मगर आज भी दुनिया भर के कई हिस्सों में बालिका शिक्षा के प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है ।यह माना जाता है कि शिक्षा एक मानवीय अधिकार है और एक सार्वजनिक जिम्मेवारी भी। शिक्षा का महत्व दुनिया भर में पहुंचाने के लिए बालिकाओं को शिक्षित होना अति आवश्यक है ।जब तक हर घर की बालिका शिक्षित नहीं होगी, तब तक हमारा समाज उन्नत नहीं हो सकेगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभिप्राय तभी पूरा होगा, जब घर की बेटियां पढ़ी लिखी होगी ।आज बालिका शिक्षा की स्थिति संतोषजनक नहीं कही जा सकती है। चूकी गांव में आज भी बालिका शिक्षा की स्थिति बहुत निम्न स्तर की है। शिक्षा के अधिकार के तहत सभी को एक समान शिक्षा देकर शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करना होगा। कार्यशाला में अपने विचार रखने वालों में सुनीता कुमारी ,अरुण कुमार झा, पूनम कुमारी, चांदनी कुमारी ,नेहा कुमारी, सोनाली कुमारी ,डॉ अरुण कुमार ,रागिनी जी, रमणी सेवा संस्थान, स्थानीय मुखिया किशोरी देवी सहित अन्य कई वक्ता शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन जागो बिहार संस्थान के सचिव चंद किशोर सिंह ने की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.