April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सम्राट अशोक के अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ उपेंद्र कुशवाहा ने किया सम्राट अशोक शौर्य यात्रा का शुभारंभ ।/रिपोर्ट सुधीर मालाकार

सम्राट अशोक के अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ उपेंद्र कुशवाहा ने किया सम्राट अशोक शौर्य यात्रा का शुभारंभ । रिपोर्ट सुधीर मालाकर । हाजीपुर ( वैशाली )पिछले दिनों देश के साहित्यकार दयाशंकर प्रसाद द्वारा अपने इंटरव्यू में मगध सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से की थी अभद्र टिप्पणी खिलाप से पूरे देश में मौर्य वंशियो में बवाल मचा हुआ है। इसी क्रम में जनता दल (यू )के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने गणतंत्र की धरती वैशाली मेंविश्व शांति स्तूप से सम्राट अशोक शौर्य यात्रा का शुभारंभ किया यात्रा।यह यात्रा वैशाली, लालगंज ,हाजीपुर दीघा पुल होते हुए पटना कुंभरार तक पहुंची ।यात्रा का उद्घाटन करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि दया शंकर प्रसाद ने जो जुर्रत की है वह माफ करने योग्य नहीं है। उन्होंने साहित्य को कलंकित किया है । अपने साहित्य के माध्यम से मगध सम्राट अशोक का अपमान किया है ।वैसे साहित्यकार को भारत सरकार द्वारा दिए गए सभी सम्मान व पुरस्कार को अविलंब वापस ले लिया जाना चाहिए साथ ही साथ उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर दंडित किया जाना चाहिए ।जब तक दया शंकर प्रसाद के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा ।सम्राट अशोक शौर्य यात्रा महात्मा फुले समता परिषद के तत्वाधान में किया गया है। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में सम्राट अशोक केअनुयायी कार्यकर्ता एवं नेता भाग लिया ।इस कार्यक्रम में वैशाली महात्मा फूले समता परिषद के जिला अध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह, बजेंद्र कुमार पप्पू, अकील देव सिंह, उमेश कुशवाहा, मनोज कुमार राय, उमेश कुमार सिंह ,कृष्ण नंदन सिंह, नागेश्वर राय, राजकुमार सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, वैशाली प्रखंड जदयू अध्यक्ष सुरेंद्र राम, पुनीत कुमार मालाकार, शिव शंकर सिंह ,राजेश कुशवाहा ,उमाशंकर निराला ,लालदेव राम ,आलोक कुमार, सरोज कुमार सिंह उर्फ लाला सिंह, दिनेश पासवान, दुखहरण सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.