कर्मवीर अवार्ड से सम्मानित किए गए वैशाली पुलिस अधीक्षक । रिपोर्ट सुधीर मालाकार हाजीपुर (वैशाली) बिहार प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन पटना द्वारा पुलिस अधीक्षक वैशाली मनीष कुमार को “कर्मवीर अवार्ड 2021 ” से सम्मानित किया गया ।कर्मवीर अवार्ड वैसे व्यक्तियों को दिया जाता है, जिनका कार्य सरकारी स्तर ,सामाजिक स्तर , शैक्षणिक अवसर, राजनीतिक अवसर पर्यावरण, जंतु विज्ञान क्षेत्र में जिनका कार्य सराहनीय उत्कृष्ट रहता है। कार्यों के ऊप्रांत यह पुरस्कार प्रदान की जाती है ।इस बार सरकारी सेवा में उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए यहपुरस्कार पुलिस अधीक्षक वैशाली मनीष कुमार को बिहार प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदान की गई । स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सदस्यों ने अंग वस्त्र ,बुके ,प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया ।सम्मान समारोह में प्रो विकेश कुमार, प्रो सत्य प्रकाश , राजनाथ राय, अरविंद सिंह , घधुआ, संजय कुमार सिंह खरीका संजय कुमार सिंह मोहनपुर चंदेश्वर राय सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे । वर्ष 2021 कर्मवीर अवार्ड से सम्मानित होने पर वैशाली पुलिस अधीक्षक को कई सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है ।