गौसपुर बरियारपुर पंचायत पैक्स भवन के प्रांगण में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा तोलन किया गया।-पैक्स अध्यक्षरिपोर्ट नसीम रब्बानी
राजापाकर, वैशाली–आज गौसपुर बरियारपुर पंचायत पैक्स भवन के प्रांगण में 73वा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गौसपुर बरियारपुर पंचायत पैक्स अध्यक्ष रमेश राय के द्वारा झंडा तोलन किया गया। उपस्थित सभी पैक्स सदस्य,बुद्धिजीवी, विद्यार्थी,समाजसेवी एवं देश प्रेमियों ने सैंकड़ो की संख्या में भाग लिया एवं राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी। झंडा तोलन उपरांत जन गण मन एवं वंदे मातरम की गीत गान कर भारत माता की जय नारा देते झंडे को सलामी दी गई। सभी लोगों ने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। मौके पर झंडा तोलन करने में मुख्य रूप से रमेश राय पैक्स अध्यक्ष,राजकुमार ठाकुर पैक्स सदस्य,जोगिंदर सिंह पैक्स सदस्य,अजय मालाकार लोजपा प्रदेश संगठन सचिव,हरेंद्र ठाकुर, सुरेश राय,रामपदारथ राय, गोवर्धन ठाकुर,अभिनंदन कुमार, राजू कुमार,रामप्रवेश राय,अनंत झा,गजेंद्र राय, दिलीप राय, गुलटेन राय, रंजीत राय,रामलाल भगत, अमरनाथ राय सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।