January 26, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

दरभंगा :हायाघाट  नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया / रिपोर्ट नसीम रब्बानी

1 min read

   दरभंगा :हायाघाट  नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया                      – NR इंडिया NEWS                         दरभंगा : नगर पंचायत हायाघाट के कार्यालय में नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया।
झंडोत्तोलन नगर पंचायत पर्यवेक्षीय पदाधिकारी श्री मिलन कुमार सिंह जी ने किया।
इस अवसर पर दरभंगा नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता व नगर पंचायत समाजसेवी के मो.साजिद हुसैन ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान प्रारूप समिति गठित की गई। 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन की मेहनत के बाद प्रारूप समिति द्वारा 26 नवंबर, 1949 को संविधान बनाकर तैयार किया गया, इस दिन (26 नवंबर, 1949) को भारतीय इतिहास में संविधान दिवस, राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसे संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सौंप दिया गया।
देश को आजादी मिलने के बाद 26 जनवरी की यादों को राष्ट्रीय पर्व के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है।
इस अवसर पर शमा नज़र, शईद नद्दाफ, पंकज पासवान, मो. आदील एवं नगर सफाई कर्मी आदि उपस्थित हुए।
इधर हायाघाट रेलवे-स्टेशन के दक्षिण छोर गुमती के रेलवे भूमि पर झंडोत्तोलन किया गया।
झंडोत्तोलन हायाघाट रेलवे-स्टेशन के उप अधीक्षक पंकज कुमार झा जी ने फहराया।
 अवसर पर मुख्य अतिथि स्टेशन अधीक्षक शाह युसुफ, कांग्रेस नेता मो.साजिद हुसैन, आरपीएफ सुधीर कुमार, जीआरपी पुइसलिस, चंदन पूछताछ, मो. अफज़ल, सोहैल नद्दाफ, अशरफ नद्दाफ, सईद नद्दाफ व कयी अन्य लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.