73 वें गणतंत्र दिवस पर आन-बान और शान से लहराया तिरंगा
मुख्य समारोह महुआ गाँधी मैदान में की गयी आयोजित।
एसडीओ संदीप कुमार,एसडीपीओ पुनम केशरी और थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा ने दी तिरंगे झंडे को सलामी।
हाजीपुर से राहुल गुप्ता की रिपोर्ट:-
पातेपुर।महुआ अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न भागों में 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आन-बान और शान से तिरंगा लहराया।महुआ के ऐतिहासिक गाँधी मैदान स्थित मुख्य समारोह स्थल पर कोविड संक्रमण को लेकर सादे समारोह के बीच अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने झंडोत्तोलन किया।वहीं एसडीपीओ कार्यालय परिसर में एसडीपीओ पूनम केशरी,महुआ थाना परिसर में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा,महुआ नगर परिषद कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद कौशल्या देवी,ग्राम पंचायत राज गौसपुर चकमजाहिद में मुखिया स्मिता कुमारी, रसुलपुर उर्फ मधौल पंचायत में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष जवाहर राय,पैक्स भवन चकमजाहिद में पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव,आर के डेयरी परिसर में निदेशक रंधीर कुमार सिंह,आर्या महाविद्यालय में प्राचार्य अमरेन्द्र कुमार,उच्च विद्यालय चाँदसराय में प्राचार्य सुनिल कुमार मिश्रा,व्यापारी संघ महुआ परिसर में सचिव अमर गुप्ता,न्यू जय माँ सरस्वती कोचिंग परिसर चकफतेह में निदेशक अमित कुमार,सेन्ट्रल बैंक आफ इन्डिया शाखा परिसर में वरीय शाखा प्रबंधक अमित गुप्ता एवं आदर्श थ्रिप्ट एण्ड क्रेडिट को-आँपरेटिव सोसायटी परिसर में सोसायटी के अध्यक्ष शत्रुध्न राय ने झंडोत्तोलन किया।