April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अवकाश ग्रहण से पूर्व प्रधानाध्यापक ने अपने सहकर्मियों को किया सम्मानित ।रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार ।

अवकाश ग्रहण से पूर्व प्रधानाध्यापक ने अपने सहकर्मियों को किया सम्मानित ।रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार ।
पातेपुर (वैशाली )प्रखण्ड के राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार झा ने अवकाश ग्रहण से पूर्व अपने वर्तमान शिक्षकों एवम गण्यमान्य व्यक्तियों को गणतंत्र दिवस पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । यह पातेपुर प्रखंड में एक अनोखा रहा ।इससे पहले कोई भी शिक्षक की विदाई में शिक्षकों द्वारा अवकाश ग्रहण करने पर शिक्षकों द्वारा विदाई देने हेतु समारोह आयोजित किये जाते रहे है किंतु प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार झा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किये ।वह प्रखण्ड क्षेत्र के लिए अनूठा है ।शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग के निदेशक एवम पूर्व वैशाली डी पीओ सह पातेपुर के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी रह चुके अजय कुमार झा भी उपस्थित हुए ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बीइओ पातेपुर पूर्व मुखिया देवेन्द्र राय को भी सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी,संकुल समन्वयक सह अवकाश प्राप्त प्रधनाध्यपक सिंघेश्वर राय के अलावे शिक्षकों में अशीत चंद झा,अशोक कुमार गुप्ता,राजू रंजन चौधरी ,विपिन कुमार,लाला राय,दिलीप राम,अरविंद प्रभाकर,नव सृजित विद्यालय के प्रधनाध्यपक जुगेश्वर राम,कृष्ण मुरारी सिंह,राम इकबाल राय,स्मिता कुमारी,सुनैंन कुमारी,उषा कुमारी मीना कुमारी मुकेश कुमार,जितेंद्र चौधरी निरूपा कुमारी वीरेंद्र पासवान,प्रमोद पासवान शिक्षकों के अलावे विद्यालय के रसोइया को भी अवधेश कुमार झा द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षा विभाग के निदेशक अजय झा ने शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते कहा कि अवधेश बाबू ने अपने कार्य काल जो छाप छोड़ी है, सभी शिक्षकों के लिए अनुकरणीय है। पूर्व मुखिया देवेद्र राय ने कहा अवधेश बाबू के विद्यालय में 20 साल के उपलब्धि और उनकी कार्यकुशलता उनके विद्यालय से जाने के बाद विद्यालय के शिक्षकों को भी उन्हीं के अनुरूप चलाना चाहिए। बताते चलें कि अवधेश झा तीन दिनों बाद अवकाश ग्रहण कर सरकारी कार्य से मुक्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.