पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट। पातेपुर के बलीगांव थाना क्षेत्र के बस्ती खोआजपुर गांव निवासी रंजीत राय हत्या मामले में बलीगांव थाने की पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बस्ती खोआजपुर गांव निवासी रंजीत राय के हत्या का नामजद आरोपी उक्त गांव निवासी गनेशी राय का पुत्र सुमित कुमार तथा उमेश राय का पुत्र सूरज कुमार मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना अंतर्गत रसमनिया गांव में अपने रिश्तेदार के घर छुपा है। सूचना के आलोक में पुलिस की छापेमारी टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जहां दोनो आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया गया है।