April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हजरत ईसाक अली कादरी के मजार पर सलाना उर्स का आयोजन/रिपोर्ट राहुल गुप्ता

हजरत ईसाक अली कादरी के मजार पर सलाना उर्स का आयोजन

हाजीपुर।चेहराकलां प्रखंड के रुसुलपुर फतह पंचायत डेयोढी स्थित दरगाह शरीफ के 26 वां सलाना उर्स हजरत ईसाक अली कादरी के मजार पर बुधवार को अकलमंद समुदाय के लोगों ने चादर चढ़ा गुलपोशी कर मनन्ते मांगी । मजार पर चादर पोशी करने वालो की संख्या में पूर्व के अपेक्षा कोरोना काल मे सरकार के दिशा निर्देश को देखते हुए प्रचार-प्रसार के अभाव को लेकर काफी कम संख्या में चादरपोशी होने की बात बताते हुए उक्त मजार के गद्दी नशीर गौस इमाम कादरी ने बताया की दरगाह शरीफ के मजार पर सच्चे मन से मांगे गये मनन्ते बाबा के दुआ से निश्चित रूप से पुरी हो जाती है । हर वर्ष चादर पोशी कर अपने सलामती के लिए दुआ पुरी होने पर लोग बाबा के मजार पर चादर चढ़ाने दुर दराज से आते थे ।रात्री में उनके रहने ठहरने भोजन सहित सभी प्रकार का सुविधा के साथ महफिले समा जलसा मुशायरा का आयोजन किया जाता था। पर इस वर्ष कोरोना महामारी को लेकर सरकारी निर्देश को लेकर मेला का आयोजन नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.