April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस-/रिपोर्ट गोपाल साहनी

नयागांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस- नयागांव,सोनपुर (सारण)नयागांव थाना क्षेत्र विभिन्न स्थानों पर 73वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर नयागांव स्थित उतर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखाप्रबन्धक अर्चना कुमारी एवं भारतीय स्टेट बैंक के सेवा प्रबंधक रविन्द्र नाथ भारतीय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।नयागांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने ध्वजारोहण किया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति तथा पुलिसकर्मी मौजूद थे।वही स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भी झंडोत्तोलन किया गया जिसमे गोगल सिंह इंटर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य उपेन्द्र मिश्र ने झंडा फहराया उप स्वास्थ्य केन्द्र में एडिसनल प्रभारी शिल्पी सिन्हा,शहीद राजेन्द्र स्मारक नयागांव बाजार में भाजपा के वरीय नेता नरेंद्र सिंह,उप डाकघर नयागांव में सब पोस्टमास्टर मनोज कुमार झा,पंचायत भवन नयागांव में मखिया लक्ष्मी देवी,सोनपुर मंडल भाजपा कार्यालय शेखडूमरी में मंडलाध्यक्ष विमल चौरसिया, पंचायत भवन रसूलपुर में मखिया सकलदीप सहनी, डीएन सीनियर सेकेंडरी महमूद चक में प्राचार्य अरुण कुमार यादव ने झंडोत्तोलन किया। उत्क्रमित मध्य रसूलपुर में प्रचार्च चन्द्रभूषण प्रसाद, महमूद चक में राजद नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव,महादलित बस्ती नयागांव अंबेडकर चौक पर नयागांव थानाध्यक्ष के द्वारा झंडोतोलन किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से बैजनाथ राम,हरिदयाल राय, रोहित कुमार,धनन्जय सिंह,ईश्वर साह,बिरेंदर सहनी,अजय सिंह,पूर्व सरपंच जगरनाथ भगत,नीरज कुमार,सतेन्द्र कुमार,संजय सिन्हा,अख्तर अली मुन्ना,पूर्व बीडीसी बिपिन बिहारी प्रसाद, डॉ परशुराम प्रसाद,बैधनाथ राय तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.