April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

घर पर चढ़कर युवक को मारी गोली घटनास्थल पर ही हुई मौत लोगों ने किया सड़क जाम / महुआ। नवनीत कुमार

 घर पर चढ़कर युवक को मारी गोली घटनास्थल पर ही हुई मौत ,लोगों ने किया सड़क जाम
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ थाना के मानपुरा सखौना में एक युवक को घर पर चढ़कर अपराधियों ने गोली मार दी। घटना गणतंत्र दिवस पर हुई। एक बाइक पर दो सवार अपराधियों ने घर पर चढ़कर युवक को मौत के घाट सुला दिया।घर
मृतक सोनू कुमार गांव के राम सिंह राय का पुत्र बताया गया है। बताया गया कि वह काम कर आया था और घर के सामने मोबाइल लेकर खड़ा था। इस बीच एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी बाइक से निकल भागे। जब तक लोग पकड़ते अपराधी दूर भाग चुके थे। लोगों ने युवक को आनन-फानन में महुआ अनुमंडल अस्पताल लाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के विरोध में लोगों ने महुआ हाजीपुर सड़क को मंगरू चौक के पास जाम कर दिया। लगभग 6 घंटे तक लोगों ने सड़क को जाम कर रखा। बाद में पहुंचे विधायक प्रशासन पर जमकर बिफरे। उन्होंने कहा कि अपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई है। प्रशासन अपराध को लगाम लगाने में विफल साबित हो रहा। इस बीच उन्होंने कुछ देर तक धरना भी दिया। बाद में पहुंचे एसडीपीओ, थानाध्यक्ष आदि ने लोगों को समझा-बुझाकर हटाया। तब जाकर दोपहर में सड़क जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेखन हाजीपुर भेज दिया। मृतक के परिजन द्वारा अपने ही रिश्तेदार पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.