January 28, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में शान से लहराया तिरंगा/रिपोर्ट नवनीत कुमार

महुआ में शान से लहराया तिरंगा

महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में गणतंत्र दिवस का 73वां ध्वज शान से फहराया गया। यहां विभिन्न जगहों पर लोगों ने झंडा फहराया और सलामी दी।
महुआ गांधी मैदान अनुमंडल कार्यालय पर एसडीओ संदीप कुमार ने झंडा फहराया। जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूनम केसरी, थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता जायसवाल, वीडियो शिवांगी कुमारी, सीओ अमर सिन्हा आदि के द्वारा भी झंडा फहराया गया। महुआ राजेंद्र आश्रम पर संजय मिश्रा द्वारा झंडा फहराया गया। इस मौके पर उन्होंने प्रसाद का वितरण किया। झंडोत्तोलन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह रहा। रजिस्ट्री कार्यालय पर रजिस्टर प्रियरंजन द्वारा झंडातोलन किया गया। अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह ने झंडा फहराया। इधर विभिन्न विद्यालयों, ग्राम कचहरियों, पंचायतों आदि स्थानों पर झंडातोलन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.