January 28, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में सर्वहारा कुटी पर भाकपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में लिए गए कई निर्णय/रिपोर्ट नवनीत कुमार

महुआ में सर्वहारा कुटी पर भाकपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में लिए गए कई निर्णय

महुआ गांधी स्मारक पर महिला की हुई रहस्यमय मौत की जांच के लिए 9 सदस्य टीम भी गठित
महुआनवनीत कुमार
महुआ के जवाहर चौक स्थित सर्वहारा कुटी पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सीपीआई का कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में आगामी 31 जनवरी को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के विश्वनाथ विप्लवी, पिंकी विप्लवी, ललन पंडित, राजेश्वर राय, अर्जुन राय, रामा राय, चंदन तेजपुंज, शंकर सिंह, बच्चा बाबू, राजकुमार दास आदि मुख्य रूप से उपस्थित होकर अपने विचार रखे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के साथ छलावा किया गया है। जिसके विरोध में आगामी 31 जनवरी को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इधर महुआ गांधी स्मारक पर बीते दिन पूर्व एक अधेड़ महिला की हुई गोली लगने से हुई मौत को प्रशासन द्वारा रहस्यमय बताने पर इसकी जांच के लिए 9 सदस्य टीम गठित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरेशाम पेट्रोलिंग पुलिस के समक्ष बाजार के हृदय स्थली गांधी स्मारक पर एक महिला की मौत गोली लगने से हो गई। जिसे प्रशासन ने रहस्यमय बना दिया। इसके साथी महुआ मुकुंदपुर वार्ड संख्या 11 और गोविंदपुर पंचायत के हुसैनीपुर में दो लोगों को साढ के हमले में हुई मौत पर शोक जताया गया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई। बैठक में किसानों से संबंधित कई निर्णय लिए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीलगाय से किसान परेशान हैं। वह पूंजी लगाकर खेती करते हैं पर उसे नीलगाय चट कर जाती है। किसानों के लिए नीलगाय सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके साथ ही बाढ़, सुखार, जलजमाव से किसान त्रस्त है ही इस बार किसानों को रसायनिक खाद नहीं मिलने से खेती करने में भारी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि किसान खाद के लिए भटकते रह गए और उन्हें यह नहीं मिला। जिससे अधिकतर किसान खेती नहीं कर पाए हैं। जिससे उनके सामने भीषण समस्या खड़ी हो रही है। किसानों की आवाज को बुलंद करने और उनके समस्याओं को सरकार सरकार तक पहुंचाने के लिए भी प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के दिनेश मिश्र ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.