January 28, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के द्वारा कन्हौली धनराज पंचायत अंतर्गत बेझा स्कूल पर हुई बैठक/रिपोर्ट नवनीत कुमार

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के द्वारा कन्हौली धनराज पंचायत अंतर्गत बेझा स्कूल पर हुई बैठक
बैठक में 18 सदस्य कमेटी का किया गया गठन
महुआ। नवनीत कुमार
नीलगाय भगाओ जीवन बचाओ अभियान को तेज करने के लिए आंदोलन कमेटी का गठन किया गया। यहां कन्हौली धनराज पंचायत के बेझा स्कूल पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले बैठक हुई। जहां नीलगाय मुक्ति अभियान को लेकर 18 सदस्यीय आंदोलन कमेटी का गठन किया गया किया गया।
यह कमेटी किसानों की समस्या और खासकर उनके लिए अभिशाप बन चुके नीलगाय से मुक्ति दिलाने के लिए आंदोलन कर सरकार को इस पर अविलंब निर्णय लेने के लिए वाध्य करेंगे। भेजा स्कूल पर किसानों के बीच अपनी बातों को रखते हुए संगठन के ललित कुमार घोष ने कहा कि नीलगाय अभिशाप बन गया है। किसानों के द्वारा पूंजी लगाकर की जा रही खेती को वह बर्बाद कर दे रही है। किसान कर्ज लेकर खेती तो करते हैं पर नीलगाय उसे चट कर जाती है। इससे अब उनके सामने फकाकसी की स्थिति आ गई है। सरकार नीलगायों से मुक्ति दिलाने के लिए उपाय करें। इसके साथ ही उर्वरक की भारी किल्लत किसानों की परेशानी हुई। धान खरीदारी नहीं करने के अलावा सरकारी अनुदान से उन्हें वंचित रखने पर भी उन्होंने सरकार को कोसा। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षक मुक्तिनाथ सिंह ने की। यहां पर नीलगाय भगाओ अभियान आंदोलन को तेज करने के लिए 18 सदस्यीय कमेटी में मुक्तिनाथ सिंह को अध्यक्ष, राजेश सिंह को उपाध्यक्ष, वशिष्ठ नारायण सिंह को कोषाध्यक्ष, छोटू कुमार सिंह को सचिव, रामबाबू सिंह को उपसचिव के अलावा नवल किशोर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, चूल्हाई साह, कुलदीप पंडित, मनोज झा, वीरेंद्र सिंह, शिवजी सिंह, महेश झा, देवेंद्र पंडित, राजकिशोर सिंह, प्रवीण सिंह, गोलू कुमार आदि को सदस्य बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 जनवरी को राष्ट्रव्यापी विश्वासघात दिवस पर नीलगाय सहित विभिन्न कृषि समस्याओं को लेकर महुआ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.