April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जीरादेई पंचायत भवन पर सूर्यास्त के बाद भी लहरता दिखा तिरंगा /  रिपोर्ट आदित्य कुमार सिंह।

जीरादेई पंचायत भवन पर सूर्यास्त के बाद भी लहरता दिखा  तिरंगा  ।                             रिपोर्ट आदित्य कुमार सिंह।                                            सिवान जीरादेई:- प्रखंड के जीरादेई पंचायत भवन पर 26 जनवरी को सूर्यास्त के बाद भी लहरता हुआ तिरंगा दिखा. यह तिरंगा वर्तमान में स्थानीय नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा फहराया गया. वही इस बात को लेकर ग्रामीण लोगो द्वारा तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है. स्थानीय निवासी अभिषेक प्रसाद गुडू ने कहा की यह तिरंगा सविधान में फ़्लैग कोड ऑफ इंडिया बताया गया हैं कि सुर्योदय के बाद ही देश का तिरंगा लहराया जायेगा जबकि सूर्यास्त के पहले तिरंगा को उतार दिया जायेगा ताकि देश के वीर सपूतों कि बलिदान का अपमान ना हो सकें। लेकिन सोचने वाली यह बात कि देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद तथा सविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जन्मभूमि के पंचायत भवन पर तिरंगा का अपमान हो रहा हैं. यह काफी ही दुर्भाग्य पूर्ण है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.