April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

RRB – NTPC तो एक झांकी है पूरे देश को निजीकरण की आग में धकेलना ही भाजपा की असल रणनीति है। मक़बूल

   NR इंडिया NEWS    राजद के कद्दावर नेता पातेपुर प्रखण्ड अध्यक्ष युवा शायर मकबूल अहमद अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि छात्रों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार एवं छात्रहित के विपरीत सरकार ने जो दुस्साहस किया है वह किसी अपराध से कम नहीं है जन आक्रोश के डर से भाजपा नेता सुशील मोदी का रेलमंत्री से मिलकर ढोंग रचना है और आंदोलन वापस लेने की अपील करने से सरकार की नाकामियां छिप नहीं सकती। इस नाकामी गतिविधियां में संलिप्त खान सर जिन्होंने बिहार बंदी को असफल बनाने में भरपूर प्रयास किया है।
RRB – NTPC तो एक झांकी है पूरे देश को निजीकरण की आग में धकेलना ही भाजपा की असल रणनीति है।
श्री अंसारी ने यह भी कहा है कि भारत, न तो अमेरिका, है नहीं जापान, और न जर्मनी, इसलिए यहां निजीकरण एवं पूंजीवादी व्यवस्था पूर्णतः लागू करने का अर्थ है गृह युद्ध को बुलावा देना, भारत के वर्तमान सरकार की निजीकरण के सापेक्ष नीतियों से देश एवं समाज के अंतिम पंक्ति के युवा भयंकर बेरोजगारी एवं भुखमरी का शिकार होंगे।
अगर देश के युवा आज भी न जागे तो वह दिन दूर नहीं जब देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय निजी हाथों में चले जायेंगे और फिर देश का गरीब तबका उन विश्वविद्यालय सहित संस्थानों में शिक्षा प्राप्त नहीं कर पायेगा।
भारत जैसे विशाल जनसंख्या घनत्व वाले राष्ट्र में पूंजीवादी व्यवस्था को पूर्णतः लागू करने का प्रयास करने वाले ये भूल गए कि यह जेपी एवं गांधी की धरती है, जिस दिन जनता जागी उस दिन सत्ता तो दूर की बात है, कार्यकर्ताओं के लाले पड़ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.