April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

24 जनवरी से लापता युवक का शव मिलने से मची सनसनी/रिपोर्ट आदित्य कुमार सिंह

24 जनवरी से लापता युवक का शव मिलने से मची सनसनी

सीवान-: पचरुखी प्रखंड मुख्यालय के कल्याणपुर बाजार के समीप बलुआ से युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवक 24 जनवरी की शाम से लापता था।युवक का शव कल्याणपुर बाजार के समीप बलुआ मिट्टी में दबाया गया था। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर हॉस्पिटल में भेज दिया।मृतक बैसाखी गाँव निवासी राहुल कुमार ठाकुर बताया जा रहा है, जो शम्भोपुर स्थित एक सैलून में काम करता था।बताया जाता है कि बैसाखी गांव निवासी युवक 24 जनवरी से लापता था। जिसकी लाश शुक्रवार को मिली तो पूरे दिन विभिन्न प्रकार का चर्चा ग्रामीण द्वारा किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.