April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नीलगाय भगाओ खेती बचाओ किसान मजदूर संगठन के जिला बैठक ने लिया निर्णय । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

नीलगाय भगाओ खेती बचाओ किसान मजदूर संगठन के जिला बैठक ने लिया निर्णय । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर( वैशाली )ऑल इंडिया किसान खेत-मजदूर संगठन के जिला कमिटी की विस्तारित बैठक हाजीपुर कला मंच पर जिला अध्यक्ष विश्वनाथ साहु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में नीलगाय भगाओ खेती व जीवन बचाओ आन्दोलन तथा लालगंज थाना फर्जी कांड संख्या 438/21 को निरस्त करने की मांग को लेकर चर्चा की गयी।बैठक को सम्बोधित करते हुए ए आई के के एम एस के राज्य कमिटी सदस्य ललित कुमार घोष ने कहा कि नीलगाय व अवारा पशु किसानों के लिए अभिषाप बन गया है।किसानों को खेती में नीलगाय के आतंक से लागत पूंजी भी वापस नहीं हो पा रहा है।इसलिए जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि वैशाली जिला को नीलगाय व आवारा पशु मुक्त किया जाए।ऑल इंडिया किसान खेत-मजदूर संगठन के जिला कमिटी सदस्य राजेन्द्र शर्मा एवं उनके मॉं पर ए एन एम द्वारा किया गया लालगंज थाना फर्जी कांड संख्या 438/21को
निरस्त करने की मांग जिला पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक वैशाली से किया।बैठक में बीर बहादूर सिंह, प्रमोद राय, कुमार,राजेश कुमार रौशन कुमार रौशन,मिश्रीलाल सहनी,रामनाथ राय ने विस्तार से अपने-अपने विचार रखे।बैठक की अध्यक्षता कर रहे ए आई के के एम एस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ साहु ने उपस्थित सदस्यों का सधन्यवाद देते हुए बैठक की कार्यवाही का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.