स्थानीय भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान मृतक के परिजनों से मुलाकात की एवं उन्हें ढांढस बंधाया
एवं आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख रुपए तथा श्रम विभाग से एक लाख रुपए अविलंब मृतक के परिजनों को देने के लिए सम्बंधित पदाधिकारी से फोन पर बात किया वहीं विधायक ने मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन योजना के तहत लाभ देने के लिए बीडीओ से कहा मृतक के गांव पहुंचे विधायक को स्थानीय लोगों ने बताया कि चुनाव के समय सड़क पर बनें ब्रेकर को डभैच से लेकर बहुवरा तक पथ निर्माण विभाग के द्वारा तोरवा दिया गया था जब से ब्रेकर तोरवाया गया उस दिन से आए दिन उक्त रोड पर घटना घटती है एवं कीसी न कीसी लोगों की मौत हो जाती है।इस पर विधायक लखेंदर पासवान ने संज्ञान लेते हुए पथ निर्माण विभाग के एसकुटिव से फोन पर बात कर अविलंब ब्रेकर बनाने के लिए कहा विधायक ने एसकुटिव को कहा कि जहां जहां पर विद्यालय,या घनी आबादी है वहां पर अविलंब ब्रेकर बनाएं। गौरतलब होगा कि शुक्रवार की देर शाम बाजितपुर असीधा गांव निवासी टेंट संचालक अनील मिश्र की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हो गयी थी विरोध में लोगों ने महुआ ताजपुर मार्ग को बाजितपुर चुलहा चौक के समीप जाम कर दिया था इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों ने वहां से खदेड़े दिया था लगभग पांच घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद पुर्व मुखिया अभय कुमार तिवारी उर्फ बबलू तिवारी, बरडीहा तुर्की पंचायत के मुखिया पति शम्भु कुमार राय, रामनरेश झा आदि के साथ स्थानीय बुद्धजीवियों की सहयोग से बीडीओ मनोज कुमार राय,सीओ मुन्ना प्रसाद थानाध्यक्ष रामाशंकर कुमार आदि घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा एवं मृतक के पत्नी को आंगनबाड़ी केंद्र में नौकरी देने के बाद जाम समाप्त हुआ था ।