April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नहीं दी गई गाड़ी और ना ही भाड़े के रुपए तो चौकीदार ने कैदियों को महुआ से पैदल लेकर पहुंचे हाजीपुर कोर्ट, लंबी दूरी पैदल चलने में थक गए कैदी और चौकीदार महुआ।/रिपोर्ट नवनीत कुमत

नहीं दी गई गाड़ी और ना ही भाड़े के रुपए तो चौकीदार ने कैदियों को महुआ से पैदल लेकर पहुंचे हाजीपुर कोर्ट,
लंबी दूरी पैदल चलने में थक गए कैदी और चौकीदार
महुआ।नवनीत कुमत
पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चार कैदियों को पेशी के लिए ना तो वाहन उपलब्ध कराई गई ना ही उसे ले जाने के लिए चौकीदारों को भाड़े के लिए रुपए ही दिए गए। इसके कारण चौकीदार कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए महुआ से पैदल ही चल दिए। यह लोमहर्षक वाक्या रविवार को महुआ में हुई।
कैदियों को पैदल ही पेशी के लिए चौकीदारों को जब ले जाते हुए मीडिया की नजर पड़ी। थाने से 4 किलोमीटर दूर फुलवरिया कन्हौली के पास कैदियों को पैदल पहुंचे चौकीदारों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्हें चार कैदियों को हाजीपुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के लिए जिम्मेवारी दी गई थी। जब उन्होंने उन्हें 25 किलोमीटर दूर ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराने या भाड़े के लिए रुपए देने की मांग की तो उनकी बात अनसुनी कर दी गई। उन्हें यह भी कहा गया कि वह उसे पैदल या जैसे हो ले जाएं। इस पर वे लोग कैदियों को लेकर हाजीपुर के लिए पैदल ही चल दिए। हाथ में हथकड़ी कंधे पर कंबल और बिछावन लिए हुए कैदी आगे आगे चल रहे थे। पीछे से चौकीदार उनकी हथकड़ी की रस्सी पकड़े बढ़ रहे थे। कैदी से पूछने पर बताया कि उनके पास हाजीपुर जाने के लिए भाड़े का खर्च नहीं है। वे गरीब खाली जेब हैं और भाड़े का रुपए कहां से देंगे। इस बीच वेलोग चौकीदारों के साथ पैदल ही 25 किलोमीटर दूर हाजीपुर कोर्ट के लिए चले हैं। कैदियों को चौकीदारों द्वारा पैदल ही हाजीपुर ले जाने को लोग रास्ते में खड़े होकर देख रहे थे। कई जगहों पर तो उन्हें देखने के लिए भीड़ भी लग गई। इधर कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि जब पैदल ले जाने की जानकारी कैदियों के घर वाले को किसी के द्वारा दी गई। इस बीच में गरीबी के कारण वे कर्ज लेकर पहुंचे और कन्हौली से गाड़ी पर बैठा कर उन सभी को हाजीपुर भेजा। इधर थाने के एसआई अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि कैदियों को चौकीदार पैदल कैसे ले गए। उन्हें रोड की गाड़ी से चढ़ा कर ले जाना था। मालूम हो कि आपसी विवाद मामले में यहां समसपुरा के बैद्यनाथ राय, रामनाथ राय और बेसागर राय तथा अब्दुलपुर के टुकटुक सहनी को गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी बीते शुक्रवार को ही हुई थी।
फोटो: महुआ 05- महुआ हाजीपुर सड़क पर थाने से 4 किलोमीटर दूर कन्हौली फुलवरिया के पास कैदियों को पैदल ले जाते चौकीदार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.