April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सेवानिवृत्त आदेश पाल के सम्मान में एच एम श्याम प्रसाद सिंह कुशवाहा ने विधालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया।/रिपोर्ट मोहम्मद एहतेशाम पप्पु

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
सेवानिवृत्त आदेश पाल के सम्मान में एच एम श्याम प्रसाद सिंह कुशवाहा ने विधालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया।


पातेपुर श्री राम चन्द्र उच्च विद्यालय के आदेशपाल लालन पासवान के सेवा निवृति के मौके पर विद्यालय परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन कर विद्यालय के तमाम शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने भावपूर्ण विदाई दी। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य श्याम प्रसाद कुशवाहा समेत सभी
शिक्षकों व अन्य लोगो ने श्री पासवान को अंगवस्त्र, फूल माला तथा उपहार भेंट कर विदाई दी।

पातेपुर बाजार स्थित रामचंद्र उच्च विद्यालय के आदेश पाल लालन पासवान के सेवा निवृत्ति के मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्याम प्रसाद सिंह के द्वारा सम्मान समारोह सह विदाई समारोह में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि लालन पासवान वर्ष 1982 से लगातार इस विद्यालय में अपना योगदान देते आ रहे थे. लगभग 40 वर्षों के अपने सेवाकाल में इन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ विद्यालय में अपना योगदान दिया है. इनकी कर्तव्यपरायणता से आज के इस दौर में इनके सहकर्मियों को शिक्षा लेने की आवश्यकता है. श्री पासवान के विदाई को लेकर विद्यालय के सभी कर्मियों व विद्यार्थियों की आंखे नम हो गई थी. इस मौके पर पातेपुर बीआरसी के प्रमोद कुमार सुधाकर,नदीम अख्तर,विजय कुमार सिंह, रविन्द्र प्रसाद, गरीब नाथ चौधरी, आलोक कुमार सिंह, हिना प्रवीण, सोनू कुमार, गुरुशरण दास, संजय राय, देवेंद्र प्रसाद समेत दर्जनों की संख्या में उपस्थित छात्र छात्राओं ने श्री पासवान को अश्रुपूर्ण विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.