May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अवकाश ग्रहण करने पर अवधेश झा को विद्यालय की ओर से दी गई विदाई। रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार

अवकाश ग्रहण करने पर अवधेश झा को विद्यालय की ओर से दी गई विदाई।   रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।
पातेपुर( वैशाली)प्रखण्ड के राजकीय मध्य विद्यालय डभैच के प्रधनाध्यपक अवधेश कुमार झा को विद्यालय परिवार के साथ संकुल क्षेत्र के सभी प्रधनाध्यपक एवम अन्य गण्यमान्य लोगों ने अंग वस्त्र एवम फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी ।विदाई समारोह के मुख्य अतिथि प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह,पूर्व स्थानीय मुखिया देवेंद्र राय,विशिष्ट अतिथि विद्यालय के संकुल समन्वयक सह अवकाश प्राप्त प्रधनाध्यपक सिंगेश्वर राय ,अवकाश प्राप्त पूर्व प्रधानधपिका कुमारी उषा सिन्हा,वरीय पत्रकार नागेन्द्र राय के अलावे वर्तमान प्रधानाध्यपक के प्रभार लेने वाले अशीत चंद झा, सलखनी के प्रधानाध्यपक मनोज कुमार मनीष,नव सृजित विद्यालय प्रधनाध्यपक जुगेश्वर राम,मंडीडीह प्रधनाध्यपक अजय कुमार,पूर्व समन्वयक अजित कुमार,विद्यालय शिक्षक अशोक गुप्ता,दिलीप राम,लाला राय,अरविंद प्रभाकर ,राजू रंजन चौधरी,बिपिन कुमार,जितेंद्र चौधरी,प्रमोद पासवान,वीरेंद्र पासवान,कृष्ण मुरारी दीन्ह,सुनैंन कुमारी,उषा कुमारी,मीनाकुमारी,स्मिता कुमारी,नम्रता कुमारी आदि विदाई समारोह में उपस्थित थे .उपस्थित लोगों ने अवधेश बाबू को अंग वस्त्र देकर भावभीनी विदाई दी ।समारोह को पातेपुर बीइओ नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अवधेश बाबू इस विद्यालय में दो दशक से अधिक समय तक सेवा प्रदान की है, पूरे प्रखण्ड में लोगों के बीच चर्चा चलती रही है ।उनके कार्य कुशलता को सभी शिक्षकों को प्रेरणा मिलती रहेगी ।पूर्व स्थानीय मुखिया देवेंद्र राय ने कहा कि अवधेश बाबू ने जो विद्यालय के साथ समाज मे सभी लोगों का दिल जीता है, मुझे अपेक्षा है कि अन्य शिक्षक को उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी,वही पूर्व प्रधनाध्यपक सिंघेश्वर राय ने कहा कि अवधेश बाबू हमारे छोटे भाई है किंतु उनके कार्य कुशलता को देख मैं भी कायल हूँ ,क्योंकि वे अपने सेवा में समय अवधि का पालन कैसे हो वे हमेशा समय से पूर्व विद्यालय में पहुँचते थे और अंत मे जाते थे ।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.