हाजीपुर/।कटहरा ओपी पुलिस ने पूर्व के आरोपित विदेशी शराब कारोबारी को सोमवार को गिरफ्तार करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया है।इस मामले में कटहरा ओपी अध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि गिरफ्तार अभ्युक्त कटहरा ओपी कांड संख्या 19/22 के आरोपी हैं।जो महुआ थाना क्षेत्र के फूलार गांव निवासी संतलाल राय के पुत्र मिन्टू कुमार हैं. जिसके खिलाफ पूर्व में कटहरा ओपी में विदेशी शराब कारोबार करने का आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी।